वीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती बुधवार को भारतीय जन महासभा के अध्यक्ष धर्म चंद्र पोद्दार ने अपने आवास में मनायी।
इस अवसर पर श्री पोद्दार ने कहा कि वीर सावरकर ने 1857 की लड़ाई को ‘भारत का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम’ की संज्ञा दी। बाद के स्वतंत्रता आंदोलन में क्रांतिकारियों ने उनको अपना आदर्श माना। अनेक क्रांतिकारियों ने उनसे प्रेरणा ग्रहण की। वे क्रांतिकारी शिरोमणि कहलाये।
देश के अनेक स्थानों पर भी जयंती मनायी गयी।
जयंती मनाने वालों में श्री पोद्दार के अलावे मिश्रीलाल विश्वकर्मा, कैलाश चंद जांगिड़, विजय कुमार गोयल, सुखेन मुखोपाध्याय, पूनम ढलवानी, मधु सिन्हा, श्रवण देबूका, ओम प्रकाश अग्रवाल, दुर्गा मुखोपाध्याय, मेघाश्री मुखोपाध्याय, निशा वाणी, एडवोकेट नवीन कुमार, अंतर्यामी पांडा, अनीता यादव, ओम प्रकाश गुप्ता, मधु परिहार, अंकित मोदी, जोगिंदर सिंह, अर्जुन कुमार, सौरभ मोदी, समर प्रसाद, डॉ. आर. एस. अग्रवाल, निधि सिंह आदि के नाम सम्मिलित है।
सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट