old age pension

Photo of author

By Rupesh Sharma

विधवा एवं वृद्धा पेंशन से वंचित लोगों के आवाज बने उप मुखिया संतोष ठाकुर।
आज दिनांक 23/5/2025 दिन शुक्रवार बागबेड़ा कॉलोनी के उप मुखिया संतोष ठाकुर अपने सहयोगी एवं पंचायत प्रतिनिधियों के साथ सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक नेहा संजना खालको जी से मुलाकात कर चार महीने से वृद्धा एवं विधवा, एवं दिव्यांग पेंशन की राशि लोगों के खाते में नहीं आ रहा है इस बावत एक लिखित जानकारी दी, एवं मैया सम्मान योजना की राशि की अविलंबता पर भी अपनी बातों को रखा।
इन सभी बातों को सुनने के बाद, उप मुखिया संतोष ठाकुर के ज्ञापन के संदर्भ में सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक नेहा संजना खाल को जी ने ये आश्वासन दिया कि इस महीने अर्थात May महीने के अंत तक सभी लाभुकों के खाते में पेंशन राशि आनी शुरू हो जाएगी।
आपको बताते चले की सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक नेहा संजना खालको को ज्ञापन सौंपने के क्रम में उप मुखिया संतोष ठाकुर के साथ पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, वार्ड सदस्य कुमुद रंजन, एवं विशाल सिंह उपस्थित थे।

Leave a Comment