ऐतिहासिक दौरा: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला पहली बार झारखंड में, दोबारा चुने जाने के बाद……..
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला रविवार, 25 मई को झारखंड के दौरे पर रहेंगे। यह दौरा उनके दोबारा लोकसभा अध्यक्ष चुने जाने के बाद राज्य का पहला आधिकारिक दौरा होगा। उन्होंने यह उपलब्धि हासिल कर 20 सालों बाद एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड तोड़ा है, जो अब तक बलराम जाखड़ के नाम था।
बिड़ला सुबह 9:10 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची पहुंचेंगे और सीधे बिरसा चौक जाकर भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
इसके बाद वे जमशेदपुर के लिए रवाना होंगे, जहां दोपहर 12:15 बजे से 2:00 बजे तक सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के प्लेटिनम जुबली समारोह में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम लोयोला स्कूल के फासी ऑडिटोरियम में आयोजित होगा।
कार्यक्रम के बाद वे सोनारी एयरपोर्ट से 3:15 बजे रांची लौट जाएंगे। शाम 5:45 बजे से 7:40 बजे तक डांगरटोली स्थित स्वर्णभूमि में विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा आयोजित नागरिक सम्मान समारोह में उनका सम्मान किया जाएगा।
ओम बिड़ला का पुनः लोकसभा अध्यक्ष चुना जाना भारतीय संसदीय इतिहास में एक दुर्लभ घटना है। वे लगातार दूसरी बार अध्यक्ष बनने वाले पहले व्यक्ति बन गए हैं, और इस तरह उन्होंने बलराम जाखड़ के लंबे कार्यकाल (1980-1989) को पीछे छोड़ एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
M.k