jhaarakhand kee misaal hai

Photo of author

By Rupesh Sharma

 

झारखंड की मिसाल है
गुरुद्वारा साहिब सोनारी:–
———————————-

आज दिनांक ०८/०५/२०२५, बृहस्पतिवार (उन्नीसवा दिन) गुरुद्वारा साहिब सोनारी में हर दिन की तरह आज भी प्रातः काल ९.३० बजे तक श्री गुरु अर्जुन देव जी को समर्पित किर्तन दरबार सजाया गया।
सुबह से ही संगतो का आना शुरू हो गया।

सुबह ९.३० बजे से सुखमनी साहिब जी का पाठ शुरू किया गया और समाप्ति अरदास के साथ ११.३० बजे की गई।
इस लड़ी वार पाठ का समापन ३०/०५/२०२५ को किया जाएगा। हर दिन की तरह आज भी हजारों की संख्या में संगत सोनारी गुरुद्वारा पहुंची और किर्तन और सुखमनी साहिब के पाठ का आनंद लिया। संगत का कहना है कि हमलोगों को गुरुद्वारा साहिब आने से बहुत आनंद मिलता है।
इसके बाद चना, प्रसाद और ठंडा शरबत भी बांटा गया।
प्रसाद ग्रहण करने के बाद संगतो ने गुरुद्वारा साहिब की बहुत तारीफ की।

इससे पता चलता है कि गुरुद्वारा के प्रति संगतो की आस्था दिन प्रति दिन कितनी बढ़ती जा रही है।
इस प्रोग्राम को सफल बनाने में गुरुद्वारा के प्रधान सरदार तारा सिंह जी, सेक्रेटरी सरदार हरजीत सिंह जी, सरदार शमशेर सिंह जी, सरदार सुखविंदर सिंह जी, सरदार रविंदर सिंह रवि जी, सरदार बसन सिंह जी , सरदार दीदार सिंह जी, सरदार प्रभजोत सिंह चान्ने और सरदार प्रदीप सिंह जी का योगदान बहुत ही सराहनीय रहता है।
इन सब की जितनी भी तारीफ की जाय, बहुत ही कम है।
साथ ही इस प्रोग्राम को सफल बनाने में स्त्री सत्संग सभा का बहुत ही बड़ा योगदान हमेशा से रहता आया है और आगे भी होता रहेगा।
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सभी संगतो का दिल से शुक्रिया अदा करती है जो दिल से गुरुद्वारा में आकर सेवा करती है।

Leave a Comment