आज जमशेदपुर के लोकप्रिय सांसद श्री विद्युत वरण महतो जी के नेतृत्व में बिस्टुपुर स्थित तुलसी भवन सभागार में ‘एक राष्ट्र- एक चुनाव’ की अवधारणा, महत्व, चुनौतियों और संभावनाओं पर व्यापक चर्चा करने के उद्देश्य से संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में झारखंड के यशस्वी पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता आदरणीय श्री रघुवर दास जी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।
इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश मंत्री श्री नंदजी प्रसाद, प्रदेश प्रवक्ता श्री अमरप्रीत सिंह काले, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष श्री सुधांशु ओझा, अभियान के प्रदेश सह संयोजक एवं झारखंड स्टेट बार काउंसिल के उपाध्यक्ष श्री राजेश कुमार शुक्ल, श्री मुरलीधर केडिया, श्री विकास सिंह, संतोख सिंह, जितेंद्र सिंह, श्री अशोक गुप्ता, अरुण सिंह, भाजपा महामंत्री संजीव सिंह, उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा, बाबु सिंह, भाजपा जिला कार्यालय मंत्री सुबोध झा, भाजपा जिला प्रवक्ता प्रेम झा, ज्ञान प्रकाश समेत शहर के विभिन्न सामाजिक संगठन, गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ), अधिवक्ता संघ, विभिन्न व्यवसायी संघ और प्रबुद्धजनों के साथ बड़ी संख्या में आम नागरिकगण एवं भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।