*कोरोना ने फिर से आगमन:
————————
देश के ११ राज्यों में फैला कोरोना, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा खतरा*
कोरोना ने देश में फिर दस्तक दी है और भारत के ११ राज्यों में फैल चुका है। इसमें दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात, केरल, तमिलनाडु, हरियाणा, पुडुचेरी, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, राजस्थान और कर्नाटक शामिल हैं। हालांकि केंद्रीय स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि कोरोना की स्थिति नियंत्रण में है।
*नया म्यूटेशन खतरनाक नहीं: हेल्थ एक्सपर्ट*:
कोविड १९ के दौरान दिल्ली के बीएलके अस्पताल में कोरोना मामलों के नोडल इंचार्ज रहे डॉ. संदीप नायर ने अमर उजाला से कहा कि कोरोना का नया म्यूटेशन जेएन-१ खतरनाक श्रेणी का नहीं है। इसकी लोगों को संक्रमित करने की क्षमता भी सीमित पाई गई है। यह कोरोना के दूसरे संस्करण की तरह बिल्कुल भी विस्फोटक नहीं है। यदि ऐसा होता तो अब तक कोरोना के मरीज भारी संख्या में सामने आ चुके होते।
*क्या करना चाहिए?*: सतर्कता के तौर पर बीमार लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर जाने से पहले मास्क पहनना शुरू कर देना चाहिए। सामान्य लोगों को भी सतर्कता के तौर पर भीड़भाड़ वाली जगहों पर अनावश्यक नहीं जाना चाहिए। समय-समय पर हाथ धुलने, हाथ को अपनी आंखों-नाक को बार-बार स्पर्श करने से बचना चाहिए।
सावधान रहने की जरूरत।
अमरजीत सिंह की रिपोर्ट