*दिनेश बेदी बने भिवाड़ी मंडल भाजपा के आईटी सेल के संयोजक*
भाजपा की भिवाड़ी मंडल की पदाधिकारी और कार्यकारिणी की घोषणा! भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देश व जिला अलवर उत्तर के जिला अध्यक्ष माहसिंह चौधरी एवं तिजारा विधानसभा के विधायक बाबा बालक नाथ की सहमती से भारतीय जनता पार्टी मंडल भिवाडी के अध्यक्ष नरेंद्र खटाना द्वारा मंडल भाजपा भिवाड़ी की कार्यकारिणी की घोषणा में दिनेश बेदी को फिर दोबारा मीडिया की जिम्मेदारी सौंपी गई और उन्हें आईटी सेल संयोजक भाजपा मंडल भिवाड़ी का बनाया गया, दिनेश बेदी एक समाजसेवी भी है इसके अलावा कई समाजसेवी संस्थाओं के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी भी है और पिछले नगर परिषद चुनाव में वार्ड नंबर 2 के भाजपा प्रत्याशी भी रहे हैं!